जम्मू और कश्मीर

उधमपुर: पुलिस ने 6.10 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ एक को गिरफ्तार किया

Admin Delhi 1
31 March 2022 5:41 PM IST
उधमपुर: पुलिस ने 6.10 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ एक को गिरफ्तार किया
x

जम्मू एंड कश्मीर: नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुए उधमपुर पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को 6.10 ग्राम कंट्राबेंड हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार अतिरिक्त एसपी उधमपुर अनवर उल हक और डीएसपी हैडक्वार्टर उधमपुर साहिल महाजन की देखरेख में पुलिस पार्टी ने वाहनों की चेकिंग के लिए मैटाडोर स्टैंड के पास सर्कुलर रोड पर सरप्राइज नाका लगाया। वाहनों व पैदल यात्रियों की चेकिंग के दौरान स्कूटी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेके02बीडी-9088 था पर सवार को तलाशी के लिए रुकने को कहा गया।

वहीं जब स्कूटी सवार जिसकी पहचान तनवीर अहमद पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्रड स्टेशन जखैनी उधमपुर के रूप में हुई है की तलाशी ली गई तो उसके पास पुलिस ने 6.10 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन जैसे पदार्थ को बरामद किया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में थाना उधमपुर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Next Story