जम्मू और कश्मीर

उधमपुर: पुलिस ने 800 ग्राम गांजा जैसे पदार्थ के साथ एक महिला सहित 2 को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
9 April 2022 1:23 PM GMT
उधमपुर: पुलिस ने 800 ग्राम गांजा जैसे पदार्थ के साथ एक महिला सहित 2 को किया गिरफ़्तार
x

जम्मू: जिला पुलिस रियासी द्वारा चलाए जा रहे नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए रियासी पुलिस ने एक महिला सहित दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 800 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। जानकारी अनुसार नोमांई चैक पोस्ट पर पुलिस द्वारा नियमित जांच एवं तलाशी के दौरान एक मोटर साइकिल जेके14एच 5835 को जांच हेतु रोका। वहीं जब पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 800 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वरूण शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी चक तहसील एवं जिला उधमपुर तथा सह-सवार बबलू पत्नी बिलाल निवासी रेलवे रोड कटडा के रूप में की गई है।

पुलिस इस पर इस संबंध में थाना कटडा में प्राथमिकी संख्या 105/2022 अंडर सैक्शन 8/20/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू की गई।

Next Story