जम्मू और कश्मीर

Udhampur: उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार हादसे का शिकार, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Admindelhi1
18 July 2026 3:21 PM IST
Udhampur: उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार हादसे का शिकार, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
x

उधमपुर: शनिवार उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी के एक खड़े ट्रक से टकराने से कम से कम चार यात्री घायल हो गए। यह हादसा संगूर चौक पर हुआ जब बालटाल बेस कैंप जा रही यात्रियों से भरी टोयोटा इनोवा सड़क किनारे खड़े एक डंपर से पीछे से टकरा गई।

टक्कर के तुरंत बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को इलाज के लिए उधमपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के एसोसिएटेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

बता दें कि यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसमें नियमित नाइट डोमिनेशन एक्सरसाइज़, क्विक रिस्पॉन्स टीम की बढ़ी हुई पेट्रोलिंग और अहम जगहों पर गाड़ियों की सघन चेकिंग शामिल है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें बड़े पैमाने पर निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही हैं।

Next Story