जम्मू और कश्मीर

उधमपुर: 33 वर्षीय एक युवक की सड़क दुर्घटना के दौरान हुई मृत्यु

Admin Delhi 1
28 April 2022 10:20 PM IST
उधमपुर: 33 वर्षीय एक युवक की सड़क दुर्घटना के दौरान हुई मृत्यु
x

उधमपुर: जिला उधमपुर की तहसील रामनगर के कघोट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान एक 33 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक एक युवक उधमपुर से रामनगर की और अपनी स्कूटी जेके14एच-6701 पर जा रहा था कि जैसे ही वह कघोट क्षेत्र में पड़ती रेत वाली पुली के पास पहुंचा, तो अचानक स्कूटी का नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं दुर्घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो तुरंत उस युवक को उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उस युवक की मृत्यु हो गई।

इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान हितांशु गुप्ता उर्फ जस्सी उम्र 33 वर्ष पुत्र सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 रामनगर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Story