जम्मू और कश्मीर

उधमपुर: टाटा सूमो के गहरी खाई में गिरने से 2 लोग घायल हुए

Admin Delhi 1
3 March 2022 10:28 PM IST
उधमपुर: टाटा सूमो के गहरी खाई में गिरने से 2 लोग घायल हुए
x

जिला रामबन के कैंठी के पास एक टाटा सूमो के अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी में गिर जाने से उस में सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार चाबा से रामबन की ओर जा रही सूमो गाड़ी नंबर जेके19-2928 जैसे ही कैंठी के पास पहुंची कि चालक द्वारा गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी करीब 250 गहरे नाले मंे जा गिरी। वहीं इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगते ही उन्हांेने तुरंत पुलिस को सूचित किया तथा खुद राहत कार्य में जुट गए। वहीं कुछ ही देर मे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों बाहर निकालकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान चालक मशहूर अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद खांडे निवासी छब्बा तथा शब्बीर अहमद पुत्र गुलाम नवीं निवासी कर्णसूल चाबा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Story