- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- लश्कर-ए-ताइबा के...
जम्मू और कश्मीर
लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी कमांडर हैदर समेत दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया
Ritisha Jaiswal
8 May 2022 9:47 PM IST

x
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रविवार को छह घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी कमांडर हैदर समेत दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रविवार को छह घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी कमांडर हैदर समेत दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी कई पुलिसकर्मियों की हत्या समेत कुलगाम में राजपूत परिवार के एक हिंदू की हत्या में शामिल थे।
इनसे हथियार तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह देवसर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए उन्हें समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। जवाबी कार्रवाई से हुई मुठभेड़ में एक-एक कर दो आतंकी मार गिराए गए। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी हैदर था।
हैदर बांदीपोरा में हाल ही में हुई दो आतंकी घटनाओं में शामिल था। 10 नवंबर 21 को मोहम्मद सुल्तान व फैयाज शहीद हो गया था। 11 फरवरी 2022 को एसपीओ जुबैर अहमद शहीद हो गए थे। इसके अलावा बीएसएफ के एक एएसआई व तीन पुलिसकर्मी हमले में जख्मी हो गए थे।
आईजी ने बताया कि मारा गया दूसरा आतंकी कुलगाम का शाहबाज शाह था। वह कुलगाम के काकरान में 13 अप्रैल को राजपूत समुदाय के सतीश कुमार सिंह की हत्या में शामिल था।
Next Story





