जम्मू और कश्मीर

पेट्रोलिंग पर निकले दो पुलिस अधिकारी हुए थे लापता, जंगल में मिले शव

jantaserishta.com
12 Nov 2026 9:26 AM IST
पेट्रोलिंग पर निकले दो पुलिस अधिकारी हुए थे लापता, जंगल में मिले शव
x
देखें वीडियो.
श्रीनगर: किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके से बरामद किए गए हैं. अपहरण और हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.
बुधवार को किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके के ऊंचे पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों से दोनों पुलिस अफसर लापता हुए थे. उनकी तलाशी के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था. अधिकारियों ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए जंगली इलाकों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ड्रोन और स्निफर कुत्तों से लैस विशेष टीमें तलाशी अभियान में जुटी थी.
किश्तवाड़ में अपरहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को तलाशी के दौरान दच्छन के जंगलों से दोनों SPOs के शव बरामद किए गए. सूत्रों के मुताबिक, दोनों के शव उस जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर मिले जहां से वे लापता हुए थे. दोनों SPOs के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए.
दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात बाबी चंद और रशपाल कुमार बुधवार को लापता हो गए थे. बाबी चंद की उम्र 57 वर्ष और रशपाल की उम्र 45 वर्ष थी. जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे. उस समय उनके मोबाइल फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा था और बाद में नके फोन स्विच ऑफ पाए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story