जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir में आतंकियों के दो सहयोगी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Tara Tandi
29 May 2025 1:47 PM IST
Jammu-Kashmir में आतंकियों के दो सहयोगी हथियारों के साथ गिरफ्तार
x
Shopian शोपियां: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों को एक संयुक्त दल ने घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। यह अभियान आतंकवादियों के बारे में सूचना के आधार पर बसकुचन क्षेत्र में शुरू किया गया था। दोनों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके कब्जे से दो एके राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि आगे के सुराग के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है। इन दोनों गिरफ्तारियों पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
Next Story