- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Doda में दुखद हादसा,...
जम्मू और कश्मीर
Doda में दुखद हादसा, टेंपो ट्रैवलर गिरने से गई 3 जानें
Tara Tandi
15 July 2025 5:21 PM IST

x
Doda डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया है।
मौके पर पहुँची पुलिस और राहत एवं बचाव दल
जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा मंगलवार को डोडा-बर्थ रोड पर पोंडा इलाके में हुआ। एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त गाड़ी में कई यात्री सवार थे। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला।
Just now spoke to DC Doda, Sh Harvinder Singh on receiving the information about a private tempo road accident in the vicinity of Bhart village, about 20 to 25 km from Doda city.3 casualties reported so far, 4 others critically injured.All possible help and medical aid being…
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 15, 2025
टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत
सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालाँकि, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ लोगों की हालत गंभीर है। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटनास्थल पर बचाव कार्य भी जारी है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सड़क हादसे की पुष्टि की
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, “डोडा शहर से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर बराठ गाँव के पास एक निजी टेम्पो के सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर अभी-अभी डीसी डोडा हरविंदर सिंह से बात की। अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, “घायलों को हर संभव सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। डीसी व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और मुझे नियमित अपडेट दे रहे हैं। आवश्यकतानुसार आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी।
TagsDoda दुखद हादसाटेंपो ट्रैवलर गिरनेगई 3 जानेंDoda tragic accidenttempo traveler fell3 lives lostजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





