जम्मू और कश्मीर

ट्यूबवेल अभी चालू भी नहीं हुआ, आसपास सरकारी जमीन पर शुरू हुई खुदाई

Admindelhi1
29 Nov 2026 12:43 PM IST
ट्यूबवेल अभी चालू भी नहीं हुआ, आसपास सरकारी जमीन पर शुरू हुई खुदाई
x
JCB से खुदाई और वाहनों से ढुलाई, पल्ली गांव में सरकारी जमीन के दुरुपयोग का मामला

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के पल्ली गांव में नव निर्मित ट्यूबवेल के पास सरकारी जमीन पर कथित अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूबवेल अभी चालू भी नहीं हुआ है, लेकिन आसपास की सरकारी भूमि पर जेसीबी मशीनों से खुदाई कर निर्माण सामग्री निकाली जा रही है और उसे बेचा जा रहा है।

मौके पर खुदाई और सामग्री की ढुलाई के लिए वाहनों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि सरकारी जमीन पर यह गतिविधि किसकी अनुमति से की जा रही है और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Next Story