- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- माता आशापूर्णी मंदिर...
जम्मू और कश्मीर
माता आशापूर्णी मंदिर के लिए भजन बनाने वाली टीम सम्मानित
Admindelhi1
16 Oct 2026 12:19 PM IST

x
नवरात्रों में भक्ति गीतों से मंदिर का प्रचार, भजन टीम सम्मानित
कठुआ: कठुआ के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन माता आशापूर्णी मंदिर को समर्पित भजन ‘माता मेरी आशा पूर्णिमा’ रिलीज होने के उपलक्ष्य में एक्सेल कंप्यूटर सेंटर की ओर से भजन की टीम को सम्मानित किया गया। संस्थान के डायरेक्टर दीपक ने गायक बंटी अलवस्त, लेखिका डॉ. उषा मोगा और मंदिर के पुजारी पुलकित खजूरिया को माता रानी की चुनरी और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दीपक अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रों के पावन दिनों में माता आशापूर्णी मंदिर को समर्पित यह भजन श्रद्धालुओं के बीच मंदिर की पहचान और महिमा को पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है। भजन के माध्यम से प्राचीन मंदिर का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है जिससे श्रद्धालु मंदिर के धार्मिक महत्व से जुड़ सकेंगे।
Next Story





