जम्मू और कश्मीर

'द पैराडाइज़ ऑन अर्थ : कश्मीर के ख़ूबसूरत शहर अनंतनाग, वाणिज्यिक और वित्तीय राजधानी

Admin2
7 May 2022 1:28 PM GMT
द पैराडाइज़ ऑन अर्थ :  कश्मीर के ख़ूबसूरत शहर अनंतनाग, वाणिज्यिक और वित्तीय राजधानी
x
अनंतनाग को प्यार से ‘द पैराडाइज़ ऑन अर्थ’ भी कहा जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :अनंतनाग भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। जो अपनी अदुतीय सुन्दरता से कश्मीर को स्वर्ग बनाती है। श्रीनगर से 53 किमी की दूरी पर स्थित अनंतनाग को कश्मीर घाटी की वाणिज्यिक और वित्तीय राजधानी माना जाता है, और यह घाटी का एक बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है। अनंतनाग में पुराने स्मारकों और नए युग के आकर्षणों का एक सुंदर मिश्रण देखा जा सकता है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बना हुआ है।और हर साल हजारों पर्यटक जम्मू के इस खूबसूरत शहर का दौरा करते हैं। अनंतनाग को प्यार से 'द पैराडाइज़ ऑन अर्थ' भी कहा जाता हैइस शहर का इतिहास कई सौ साल पुराना नही बल्कि कई युगों पुराना माना जाता है। पारंपरिक लोककथाओं के अनुसार माना जाता है, की भगवान शिव ने अमरनाथ गुफा जाते समय रास्ते में ही सभी कीमती वस्तुयों का त्याग कर दिया था, और साथ ही उन्होंने अपने गले में धारण करने वाले सापं का भी त्याग कर दिया था।

और उसी समय से इस जगह को अनंतनाग के नाम से जाना जाने लगा।अनंतनाग से पांच मील की दूरी पर स्थित "मार्तंड सूर्य मंदिर" भगवान सूर्य को समर्पित एक शानदार मंदिर है। मार्तंड सूर्य मंदिर का निर्माण ललितादित्य ने 7 वी या 8 वी शताब्दी के बीच करबाया था, जो कर्कोटा राजवंश के तीसरे शासक थे। मार्तण्ड, संस्कृत में, हिंदू धर्म में सूर्य भगवान का दूसरा नाम है। मार्तंड सूर्य मंदिर भारत में निर्मित सबसे सुंदर संरचनाओं में से एक है। मंदिर चूना पत्थर से निर्मित है, और पूरा परिसर अनंतनाग के पास एक पठार के ऊपर बनाया गया है। मंदिर भारतीय ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसीलिए इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सूची में भी शामिल किया गया है।जो पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Next Story