जम्मू और कश्मीर

स्थानीय लोगों के जुड़ने से अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ा

Admindelhi1
9 Oct 2026 3:33 PM IST
स्थानीय लोगों के जुड़ने से अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ा
x
जमीनी स्तर पर अपनी पार्टी मजबूत, कई स्थानीय लोग साथ आए

जम्मू: रामगढ़ के पंचायत कमला के गांव कुलियां में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की बैठक आयोजित की गई जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों के कई प्रमुख लोग पार्टी में शामिल हुए। बैठक का आयोजन पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट साहिल भारती के संयोजन में किया गया जबकि मुलख राज ने इसकी व्यवस्था की। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों के जुड़ने को रामगढ़ क्षेत्र में जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार से जोड़कर देखा।

पार्टी में शामिल होने वालों में मुल्ख राज शर्मा, बोध राज, सोम दत्त, शाम लाल, अश्वनी कुमार, रोमी कुमार, जगदीश कुमार, सोम दत्त शर्मा, परशोत्तम लाल, सोनू कुमार, विक्रम सिंह, तरसेम लाल, ऋषभ कुमार, हैप्पी और काका शामिल रहे। इस दौरान साहिल भारती ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है और गांवों तथा पंचायतों के लोगों से सीधा संवाद स्थानीय समस्याओं को समझने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों के माध्यम से विकास, जनसेवाओं और लोगों की अपेक्षाओं से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का अवसर मिलता है।

बैठक में रामगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष बचन चौधरी, विजयपुर के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, जिला ओबीसी अध्यक्ष सतपाल वर्मा, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमरीक सिंह और बिट्टू ठेकेदार सहित पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे

Next Story