जम्मू और कश्मीर

ग्रीष्मकालीन डेरों में स्वास्थ्य विभाग ने बांटी नि:शुल्क दवाएं

Admindelhi1
26 Sept 2026 2:55 PM IST
ग्रीष्मकालीन डेरों में स्वास्थ्य विभाग ने बांटी नि:शुल्क दवाएं
x
ग्रीष्मकालीन डेरों में लोगों को मिली नि:शुल्क दवाएं

जम्मू: दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय सेना ने रामबन जिले की तहसील खारी के पथालन में चिकित्सा शिविर लगाया। ग्रीष्मकालीन प्रवास पर रह रहे गुज्जर और बकरवाल समुदाय के लोगों के लिए आयोजित शिविर में सेना के चिकित्सा कर्मियों ने सरकारी स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और अधिकारियों के सहयोग से स्वास्थ्य जांच की।

शिविर के दौरान लोगों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। चिकित्सा टीम ने स्थानीय लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, मौसमी बीमारियों से बचाव और समय पर चिकित्सा सहायता लेने के महत्व के बारे में जागरूक किया। दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सेना और स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और स्थानीय लोगों से संपर्क मजबूत करने का प्रयास किया गया।

Next Story