जम्मू और कश्मीर

23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित

Bharti sahu
20 Sep 2022 10:38 AM GMT
23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित
x
23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है।

23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। इस संबंध में सोमवार को जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने अधिसूचित जारी कर दी है।

आजादी के बाद भारत में पहली बार किसी रियासत के सम्राट के बर्थ एनिवर्सरी पर सरकारी छुट्टी मनाई जाएगी। डोगरा शासक की याद में छुट्टी की मांग को लेकर भाजपा के सीनियर नेताओं ने 15 सितंबर को केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया था।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि ये फैसला महाराज को श्रद्धांजलि है। उधर, महाराजा हरि सिंह की जयंति मनाने की घोषणा के बाद से जम्मू के कुछ हिस्सों में जश्न का माहौल है। राजपूत और डोगरा समूहों ने कहा कि काफी लंबे समय से उनकी ये मांग लंबित थी, जिसे मान लिया गया है।
भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा, "मैं इस उपलब्धि के लिए पूरे देश, जम्मू-कश्मीर के लोगों और जम्मू में डोगराओं को बधाई देता हूं," हम उपराज्यपाल और केंद्र सरकार को भी धन्यवाद देते हैं।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story