जम्मू और कश्मीर

पटाखा गोदामों पर प्रशासन की रेड, दूसरे को बंद रखने का आदेश

Admindelhi1
6 Nov 2026 10:30 AM IST
पटाखा गोदामों पर प्रशासन की रेड, दूसरे को बंद रखने का आदेश
x
दिवाली से पहले प्रशासन अलर्ट, पटाखा गोदामों की जांच

कठुआ: दीपावली के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा और एसएसपी कठुआ ने गुरुवार को शहर के विभिन्न पटाखा बिक्री केंद्रों और गोदामों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस संबंधी नियमों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की अवधि समाप्त पाए जाने पर पाधा एंटरप्राइजेज के गोदाम को सील कर दिया गया जबकि अनियमितताएं पाए जाने पर पीके एंटरप्राइजेज को खामियां दूर होने तक बंद रखने के निर्देश दिए गए। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि बीएनएसएस की धारा 163 के तहत जारी आदेश के अनुसार केवल लाइसेंसधारक विक्रेता ही निर्धारित स्थानों पर पटाखे बेच सकेंगे। बिक्री के लिए केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति है जबकि अधिक ध्वनि वाले और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर रोक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीसी सचिन जम्वाल, एएसपी सुनील केसर, तहसीलदार विक्रम कुमार, डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story