जम्मू और कश्मीर

अवैध देसी शराब ले जाते पकड़ा गया आरोपी

Admindelhi1
5 Oct 2026 3:08 PM IST
अवैध देसी शराब ले जाते पकड़ा गया आरोपी
x
देसी शराब की खेप के साथ गिरफ्तारी

कठुआ: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने नगरी क्षेत्र में करीब 15 लीटर देसी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट नगरी को सूचना मिली थी कि कोटपुन्नू निवासी पवन कुमार गुंद क्षेत्र में अवैध शराब बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर उसके कब्जे से करीब 15 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 494 2026 धारा 48(ए) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आम लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है।

Next Story