जम्मू और कश्मीर

आतंकियों ने दो गैर कश्मीरियों को मारी गोली

Teja
3 Nov 2022 9:17 PM IST
आतंकियों ने दो गैर कश्मीरियों को मारी गोली
x
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार को आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। आतंकियों ने लक्षित हत्या करते हुए दो गैर कश्मीरियों को गोली मारी दी। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने जिन पर हमला किया उनमें से एक बिहार व दूसरा नेपाल का रहने वाला है। दोनों एक ही स्कूल में बतौर चपरासी काम करते हैं। दोनों को घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया हुआ है।



जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।




Next Story