जम्मू और कश्मीर

पुलवामा में फिर आतंकी हमला, आतंकवादियों ने पुलिस पोस्ट पर फेंका ग्रेनेड

jantaserishta.com
25 Oct 2021 7:06 PM IST
पुलवामा में फिर आतंकी हमला, आतंकवादियों ने पुलिस पोस्ट पर फेंका ग्रेनेड
x

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सोमवार शाम को आतंकवादियों ने काकपोरा इलाके की एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. हालांकि, इस हमले में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. सेना और पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मालूम हो कि इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. उन्होंने पहले दिन आतंकियों से निपटने की योजनाओं पर लंबी बैठक की थी. चार घंटों तक चली बैठक में अमित शाह ने केंद्रीय एजेंसियों से साथ मिलकर काम करने के लिए कहा और आतंक पर आखिरी प्रहार करने की बात की. इसके अलावा, शाह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से भी मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story