जम्मू और कश्मीर

आत्मरक्षा के गुर सीखेंगे विद्यार्थी, जीएमएस में खुला कराटे क्लब

Admindelhi1
23 Oct 2026 11:01 AM IST
आत्मरक्षा के गुर सीखेंगे विद्यार्थी, जीएमएस में खुला कराटे क्लब
x
चक शेखां में विद्यार्थियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत

कठुआ: युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू-कश्मीर की ओर से सरकारी मिडिल स्कूल चक शेखां में कराटे क्लस्टर क्लब का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा के कौशल को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय कठुआ रविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार और जोनल शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमारी भी मौजूद रहे। विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल के तहत विद्यार्थियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जोन लखनपुर के शारीरिक शिक्षा शिक्षक गुरशरण कुमार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।

Next Story