जम्मू और कश्मीर

जीजीएम साइंस कॉलेज के छात्रों ने अपनी पार्टी में जताया भरोसा

Admindelhi1
15 Oct 2026 12:18 PM IST
जीजीएम साइंस कॉलेज के छात्रों ने अपनी पार्टी में जताया भरोसा
x
अपनी पार्टी में शामिल हुए जीजीएम साइंस कॉलेज के छात्र

जम्मू: जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की छात्र इकाई ने जीजीएम साइंस कॉलेज में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए कई विद्यार्थियों को संगठन में शामिल किया। छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष तबलीन सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव विजय बकाया और जम्मू प्रांतीय अध्यक्ष मनजीत सिंह भी मौजूद रहे।

विजय बकाया ने विद्यार्थियों से शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और नेतृत्व क्षमता के विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। वहीं मनजीत सिंह ने युवाओं को संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी की ईमानदार राजनीति की सोच के अनुरूप छात्र संघ युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर मनजीत सिंह ने जीजीएम साइंस कॉलेज के लिए छात्र संघ की नई टीम की घोषणा की। इसके तहत सिमरनजीत सिंह को अध्यक्ष, अभिनंदन और नितिश को उपाध्यक्ष तथा रिदम शर्मा को महासचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को कॉलेज में संगठन मजबूत करने और विद्यार्थियों की शिक्षा व रोजगार संबंधी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story