जम्मू और कश्मीर

सरोर टोल हटवाने के लिए संघर्ष जारी, भूख हड़ताल पर बैठे युवक लक्की की हालत बिगड़ी

Tara Tandi
29 Aug 2023 4:50 PM IST
सरोर टोल हटवाने के लिए संघर्ष जारी, भूख हड़ताल पर बैठे युवक लक्की की हालत बिगड़ी
x
सरोर टोल हटाने के लिए संघर्ष जारी है। जिला जम्मू, सांबा और कठुआ से लगातार टोल हटाने के लिए मांग उठ रही है। इसी बीच सांबा में पांच दिन से आठ युवा भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आज पांचवें दिन युवा लक्की सिंह की हालत में कुछ बिगड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से उन्हें अनशन स्थल पर ही जरूरी उपचार दिया गया। उन्हें अस्पताल जाने के लिए भी कहा गया, लेकिन लक्की ने अनशन स्थल को छोड़ने से मना कर दिया है।
Next Story