जम्मू और कश्मीर

एसएसपी ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

Ritisha Jaiswal
16 May 2022 2:12 PM IST
एसएसपी ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
x
श्री अमरनाथ यात्रा इस बार यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

श्री अमरनाथ यात्रा इस बार यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आधार शिविर बालटाल पहुंचे। उन्होंने दोमेल और बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी गांदरबल ने सुगम यात्रा के लिए पवित्र गुफा की ओर जाने वाले सभी मार्गों का निरीक्षण किया।

उन्होंने आगामी यात्रा के दौरान मार्ग में तैनात जवानों से मुलाकात की और अन्य सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। एसएसपी निखिल बोरकर ने यात्रा मार्ग के साथ अन्य रणनीतिक स्थानों, शिविर स्थलों के अलावा बालटाल और दोमेल में आधार शिविरों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के दौरान बनाए गए पार्किंग स्थलों की उपलब्धता और यातायात प्रबंधन का भी जायजा लिया एसएसपी गांदरबल ने सभी अधिकारियों को उच्चतम स्तर की सतर्कता बनाए रखने, यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान सभी वाहनों की जांच किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी गांदरबल के साथ एसडीपीओ कंगन यासिर कादरी, एसएचओ सोनमर्ग मोहम्मद यूनुस और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Next Story