- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Srinagar: मौसम बिगड़ा,...
Srinagar: मौसम बिगड़ा, बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा स्थगित

श्रीनगर: खराब मौसम और रास्ते की मरम्मत के काम के कारण शुक्रवार को बालटाल रूट से भी सालाना अमरनाथ यात्रा को रोक गया है।
ज़रूरी मरम्मत के काम के लिए पहलगाम रूट से यात्रा पहले ही रोक दी गई है। गुरुवार रात बालटाल इलाके में भारी बारिश हुई जिससे एक जगह पर अचानक बाढ़ (फ्लैश-फ्लड) जैसी स्थिति बन गई।
अधिकारियों ने बताया कि इससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। खराब मौसम और मरम्मत के काम की वजह से किसी भी तीर्थयात्री को बालटाल रूट से आज पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने की इजाज़त नहीं दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत का काम अभी चल रहा है।
वार्षिक यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और अब तक लगभग 4.5 लाख श्रद्धालु गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त को संपन्न होगी।
बता दें कि उधमपुर और रामबन में मुरम्मत कार्य के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शुक्रवार को बंद रखा गया है। इसके बावजूद जम्मू के भगवती नगर से आज सुबह श्री अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था रवाना किया गया । मार्ग पर यातायात बंद होने से पूर्व ही जत्था इन क्षेत्रों को पर कर चुका था।





