जम्मू और कश्मीर

Srinagar: नगरोटा सीट पर नेकां का उम्मीदवार शमीम बेगम

Admindelhi1
20 Oct 2025 3:47 PM IST
Srinagar: नगरोटा सीट पर नेकां का उम्मीदवार शमीम बेगम
x

श्रीनगर: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सोमवार को जिला विकास परिषद की सदस्य शमीम बेगम को इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है।

जम्मू के लिए एनसी के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि इस सीट से कांग्रेस के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद पार्टी ने डीडीसी सदस्य शमीम बेगम को अपना उम्मीदवार नामित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है और वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

दरअसल, दोनों गठबंधन सहयोगियों ने पिछले साल विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था, लेकिन नेकां ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को एक सीट देने से इनकार कर दिया है, जिस पर पार्टी की जीत तय थी। इसके बाद गठबंधन में मनमुटाव सामने आया है। देर रात के घटनाक्रम में कांग्रेस ने बड़े हितों और भाजपा को हराने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कियाl

Next Story