जम्मू और कश्मीर

Srinagar: जल योजनाओं में तेजी के निर्देश, अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Admindelhi1
5 Aug 2026 11:31 AM IST
Srinagar: जल योजनाओं में तेजी के निर्देश, अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
x
जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए विभाग को दिए निर्देश

श्रीनगर: जल शक्ति, वन पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने सिविल सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री ने फंड जारी करने में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को तुरंत दूर करने और कार्यवार समय पर धनराशि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की गति बनाए रखने के लिए समय पर फंड उपलब्ध होना जरूरी है।

राणा ने सभी जलापूर्ति योजनाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर उन्हें पूरी तरह क्रियाशील रखने और लोगों को निर्बाध स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही हर घर जल प्रमाणन प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिला प्रशासन व पंचायतों के साथ समन्वय बढ़ाने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा जमा राशि जारी करने से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं है और सभी मामलों का निस्तारण तय प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।

Next Story