जम्मू और कश्मीर

Srinagar: जॉब स्कैम मामले में ईओडब्ल्यू ने दाखिल की चार्जशीट, चार आरोपी नामजद

Admindelhi1
22 July 2026 2:21 PM IST
Srinagar: जॉब स्कैम मामले में ईओडब्ल्यू ने दाखिल की चार्जशीट, चार आरोपी नामजद
x
ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट जॉब स्कैम में चार्जशीट दाखिल

श्रीनगर: इकोनॉमिक ऑफेंस विंग कश्मीर ने बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इन पर एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर कई नौकरी चाहने वालों को धोखा देने का आरोप है।

एक बयान में एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर क्राइम ब्रांच की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग कश्मीर ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्रीनगर की अदालत में चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट प्राथमिकी नंबर 36/2018 के संबंध में दाखिल की गई है जो आरपीसी की धारा 420 और 120- बी और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत दर्ज की गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहित शर्मा उर्फ भारद्वाज पिता सुभाष चंद शर्मा निवासी 96-बी, बरौला, सेक्टर-49, सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास नोएडा, उत्तर प्रदेश, मुकेश कुमार पिता हरदे राम निवासी सदर थाना रोड बारा टूटी, नई दिल्ली, महमूद खान पिता वकील खान निवासी हाडू मोहल्ला, एच-ब्लॉक मदनपुर खादर सरिता विहार नई दिल्ली और राम लखन पिता राम मिलन निवासी सिंघारस नाश करीम पहाड़ंग तहसील डुमरियागंज, नई दिल्ली के रुप में हुई हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला कश्मीर घाटी के कई जिलों से मिली शिकायतों से जुड़ा है। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके नौकरी चाहने वाले कई लोगों से लाखों रुपये ठगे। गहन जांच के बाद आरोप सही पाए गए और मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस तरह की आर्थिक धोखाधड़ी से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना एसएसपी ईओडब्ल्यू कश्मीर को दें।

Next Story