जम्मू और कश्मीर

Srinagar: कोई भी दृढ़ निश्चय से ला सकता है बड़ा परिवर्तन: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला

Admindelhi1
12 Aug 2025 3:46 PM IST
Srinagar: कोई भी दृढ़ निश्चय से ला सकता है बड़ा परिवर्तन: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति दृढ़ निश्चय कर ले तो वह भी बड़ा बदलाव ला सकता है।

श्रीनगर में तिरंगा रैली के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर हम कहते हैं या दूसरों से सुनते हैं कि अकेले रहकर क्या-क्या बदला जा सकता है लेकिन याद कीजिए वो दिन जब हमें घरों में झंडा फहराने की इजाज़त नहीं थी।

उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्रीय ध्वज केवल सरकारी संपत्तियों पर ही फहराया जा सकता था। उमर ने आगे कहा कि एक व्यक्ति ने इसे बदलने का बीड़ा उठाया। उसे यह प्रेरणा कहाँ से मिली। वह पढ़ाई के लिए अमेरिका गया, अपने साथियों को अपने कमरों में अपने देश के झंडे फहराते देखा लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। वह वापस आया, लड़ाई शुरू की, अदालतों में गया और घर पर झंडा फहराने की अनुमति दिलाने का फैसला हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार यह है कि कोई भी अपने दम पर बदलाव ला सकता है। हमें राष्ट्रीय ध्वज की प्रतिष्ठा बनाए रखनी चाहिए, यह हमारी पहचान है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

Next Story