- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जीडीसी महानपुर में...
जम्मू और कश्मीर
जीडीसी महानपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष आयोजन
Admindelhi1
12 Nov 2026 5:03 PM IST

x
जीडीसी महानपुर में फोटोग्राफी के माध्यम से मनाया जनजातीय गौरव दिवस
कठुआ: जनजातीय गौरव दिवस-2026 के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में वीरवार को ‘जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी तस्वीरों के माध्यम से जनजातीय जीवनशैली, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक रीति-रिवाजों को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का आयोजन समाजशास्त्र विभाग के डॉ. हिलाल अहमद भट और शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्मल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अमीषा शर्मा और मीनाक्षी देवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की भारती देवी ने उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए प्रथम स्थान हासिल किया।
Next Story





