जम्मू और कश्मीर

एसआईए ने मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में कश्मीर में कई स्थानों पर छापा मारा

Teja
21 Feb 2023 7:46 PM IST
एसआईए ने मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में कश्मीर में कई स्थानों पर छापा मारा
x

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में जांच एजेंसी एसआईए ने मादक पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के तहत कश्मीर में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।अधिकारियों ने अनंतनाग, बारामूला, बडगाम और पुलवामा जिलों में एसआईए के दलों ने तड़के छापा मारा।उन्होंने बताया कि ये छापे मादक पदार्थों एवं आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामले की जांच के तहत मारे गये हैं। विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने सोमवार को पुलवामा जिले में दो मकानों पर छापा मारा था।.




जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story