जम्मू और कश्मीर

21 फुट ऊंचा त्रिशूल और कबूतरों का जोड़ा लेकर रवाना हुए शिवभक्त

Suhani Malik
8 July 2022 3:41 PM GMT
21 फुट ऊंचा त्रिशूल और कबूतरों का जोड़ा लेकर रवाना हुए शिवभक्त
x

अमरनाथ यात्रा ब्रेकिंग न्यूज़: श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के प्रति आस्था ऐसी कि कोई 21 फीट ऊंचा त्रिशूल तो कोई कबूतरों की जोड़ी के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जम्मू पहुंच रहे श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के प्रति आस्था ऐसी कि कोई 21 फीट ऊंचा त्रिशूल तो कोई कबूतरों की जोड़ी के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन से आए शिव भक्तों की टोली 21 फीट ऊंचा त्रिशूल बाबा बर्फानी की गुफा में स्थापित करेंगे। 21 फीट के त्रिशूल के साथ भक्त दो दिनों की लंबी यात्रा के बाद जम्मू पहुंचे हैं। शुक्रवार को शिव भक्तों की टोली अब पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी।

पहलगाम से शिव भक्त इस भारी भरकम त्रिशूल को अपने कंधों पर उठाकर पवित्र गुफा के लिए रवाना होंगे। त्रिशूल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना कि वह इस त्रिशूल को भगवान शंकर के चरणों में चढ़ाने जा रहे हैं। वहीं पंजाब के होशियारपुर से साधू कबूतरों की जोड़ी के साथ पहुंचे हैं। साधु शुक्रवार के जत्थे में पवित्र गुफा के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी की गुफा में इन कबूतरों की जोड़ी को छोड़ देंगे ताकि वह बाबा के चरणों में रहें। साधू ने कहा कि बाबा बर्फानी के प्रति उनकी आपार आस्था है। साधु ने कहा कि दो सफेद कबूतरों की जोड़ी उनके साथ कई वर्षों से है।

Next Story