जम्मू और कश्मीर

पहली बार आस्था के साथ पर्यटन के संसार को निहारेंगे शिवभक्त

HARRY
11 Jun 2023 2:44 PM GMT
पहली बार आस्था के साथ पर्यटन के संसार को निहारेंगे शिवभक्त
x
अगले सप्ताह से हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी

अमरनाथ यात्रा | पहली जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार जम्मू शहर सहित अलग-अलग पर्यटन स्थलों का भ्रमण के दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। भ्रमण का फायदा यह होगा कि एक तो शहर के पर्यटन स्थलों का प्रचार दूसरे राज्यों में होगा, वहीं यात्रियों के आवागन से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से बालटाल, पहलगाम और श्रीनगर रूट के लिए अगले सप्ताह से हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी

इस बार की यात्रा में करीब चार लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसमें दो लाख श्रद्धालुओं को रोकना और जम्मू के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम की ओर से व्यवस्था करने के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रा से पहले व्यवस्था करने को कहा गया है। यात्रियों के लिए एसआरटीसी की बसें को बुक किया जाएगा। बेस कैंप से पर्यटकों को बैठाया जाएगा और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

इस बार बेस कैंप सहित अन्य ठहराव स्थलों पर भी यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। यह सुविधा सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। शहर में महज एक दिन में पांच से सात रुपये प्रति यात्री भ्रमण कर सकेगा। इतना ही नहीं, शहर से बाहर यानी सुचेतगढ़ बॉर्डर और आसपास जगहों के लिए 1000-1200 रुपये के बीच यात्रा हो सकेगी।

यहां कर सकेंगे भ्रमण

यात्री बाहु फोर्ट, गंडोला, बाग-ए-बाहु पार्क, बावे वाली माता, म्यूजिकल फाउंटेन, बलिदान स्तंभ, मुबारक मंडी, जंबू जू, पीरखो, महामाया मंदिर, जबकि शहर से बाहर सुचेतगढ़, घराना वटलैंड, जियो पोता घाट, अंबारा, मनोस्ट्री, सुरुईंसर, मानसर, परमंडल का भ्रमण कर सकेंगे। यह यात्रा सुबह छह बजे शुरू होेगी, जो रात 10 बजे बेस कैंप में पहुंचने के साथ संपन्न होगी।

इस बार यात्रियों को भ्रमण भी करवाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु घूम सकें, इसके लिए जागरूक किया जाएगा। पर्यटन विभाग को व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है।

Next Story