जम्मू और कश्मीर

पैरामेडिकल के कई छात्रों ने थामा अपनी पार्टी के छात्र संगठन का दामन

Admindelhi1
11 Oct 2026 1:43 PM IST
पैरामेडिकल के कई छात्रों ने थामा अपनी पार्टी के छात्र संगठन का दामन
x
अपनी पार्टी के छात्र संगठन के साथ जुड़े पैरामेडिकल के कई छात्र

जम्मू: जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के छात्र संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गांधी नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष तबलीन सिंह बोपाराई के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने संगठन से जुड़ने का फैसला किया। इस दौरान जम्मू प्रांत के पार्टी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत किया और छात्र संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत शराफत अली खान को पैरामेडिकल विंग का अध्यक्ष, जाहिद खान और अभिषेक राणा को उपाध्यक्ष तथा सद्दाम चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं अभिनंदन मनहास को जीजीएम साइंस कॉलेज में अपनी पार्टी छात्र संगठन का उपाध्यक्ष और अंकुर शर्मा को पॉलिटेक्निक कॉलेज विंग का अध्यक्ष बनाया गया।

मनजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं, आकांक्षाओं और शैक्षणिक व व्यावसायिक जरूरतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपनी पार्टी के जम्मू अर्बन जिला अध्यक्ष अभय बकाया, प्रांतीय सचिव एवं ट्रेड विंग प्रभारी एजाज काजमी, महिला विंग की प्रांतीय अध्यक्ष पवनीत कौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता और जम्मू जिला युवा अध्यक्ष शिवम चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक ताबलीन सिंह बोपाराई ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्र संगठन का विस्तार करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने पर जोर दिया।

Next Story