जम्मू और कश्मीर

जम्मू के झज्जर कोटली के पास बस खाई में गिरी, सात की मौत

Admin Delhi 1
30 May 2023 9:46 AM IST
जम्मू के झज्जर कोटली के पास बस खाई में गिरी, सात की मौत
x

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर आज (मंगलवार) सुबह झज्जर कोटली के पास एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में जम्मू प्रशासन ने सात लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।

जम्मू डीसी ने कहा कि हादसे में सात लोगों की मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। 12 अन्य घायलों को स्थानीय पीएचसी भेजा गया है। यह बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 70 लोग सवार थे।

Next Story