- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- कुलगाम में सनसनीखेज...

x
कुलगाम में शव बरामद होने से हड़कंप, बाग में मिला मृत शरीर
कुलगाम: सोमवार को कुलगाम जिले के एक बाग से स्थानीय निवासी का शव बरामद किया गया।
एक पुलिस धिकारी ने बताया कि शव को बाग में स्थानीय लोगों ने देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लिया और बाद में चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान उमर अमीन पैडर के रूप में हुई जो मोहम्मद अमीन पैडर के पुत्र थे और कुलगाम के ओकी क्षेत्र के निवासी थे। फिलहाल मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story





