जम्मू और कश्मीर

जम्मू में वरिष्ठ नेता हरबंस सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Admindelhi1
13 Oct 2026 3:43 PM IST
जम्मू में वरिष्ठ नेता हरबंस सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर
x
वरिष्ठ नेता हरबंस सिंह के निधन पर शोक

जम्मू: जम्मू-कश्मीर की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार हरबंस सिंह का आज सुबह जम्मू में निधन हो गया।

हरबंस सिंह लंबे समय से नेशनल कॉन्फ्रेंस से जुड़े हुए थे और जम्मू-कश्मीर की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

इसके अलावा वह डॉ. फारूक अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनका निधन नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए एक दुखद क्षति है।

हरबंस सिंह के निधन के कारणों और अंतिम संस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Next Story