जम्मू और कश्मीर

सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की बड़ी साजिश नाकाम की, 200 करोड़ रुपए कीमत का नशीला पदार्थ बरामद

Admin2
28 May 2022 11:28 PM IST
सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की बड़ी साजिश नाकाम की, 200 करोड़ रुपए कीमत का नशीला पदार्थ बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने शनिवार को दहशतगर्दों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 44 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किया है। बरामद हुए नशीले पदार्थ की कीमत, 200 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि मालती-बगलदरा में सेना और पुलिस के तीन दिवसीय संयुक्त अभियान के दौरान सीमा पार तस्करों की ओर से आतंकी गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप को इस ओर भेजने के संभावित प्रयास के बारे में जानकारी के बाद यह बरामदगी हुई है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त अभियान बुधवार को शुरू किया गया था और नशीली दवाओं की सफल बरामदगी ने दहशतगर्दों के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। हालांकि, इस के सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story