जम्मू और कश्मीर

Rajouri: ड्रोन गतिविधि की सूचना के बाद राजौरी में सुरक्षा बल अलर्ट

Admindelhi1
26 Jun 2026 3:25 PM IST
Rajouri: ड्रोन गतिविधि की सूचना के बाद राजौरी में सुरक्षा बल अलर्ट
x
संदिग्ध ड्रोन की सूचना पर व्यापक तलाशी अभियान जारी

राजौरी: राजौरी ज़िले के नौशहरा के सीमावर्ती गांव कलाई में रात के समय पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर सेना ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव कलाई में देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन क्षेत्र में घुस आया और वह कुछ देर तक गांव के ऊपर ही मंडराता हुआ देखा गया।

स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाई और इसकी जानकारी उसी समय सेना को दी गई। सेना के अधिकारी और जवान उसी समय घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पाकिस्तानी ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर नहीं गया इसी के चलते सेना ने पलासी हिल लमबेडी़ के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया हुआ है ताकि ड्रोन द्वारा किसी भी प्रकार की सामग्री या हथियार न गिराए गए हों।

Next Story