जम्मू और कश्मीर

Rajouri: NEET तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत

Admindelhi1
25 Feb 2026 6:01 PM IST
Rajouri: NEET तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत
x

राजौरी: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राजौरी निवासी डॉ. सनी शर्मा ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म माउंटेनगुरु. इन तैयार किया है। जिसके माध्यम से छात्र घर बैठे कम लागत में परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पारंपरिक कोचिंग के महंगे विकल्पों के बीच एक किफायती और विश्लेषण-आधारित मॉडल उपलब्ध कराना है। वेबसाइट पर मात्र 100 रुपए प्रति माह की सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है। शुरुआत में छात्रों को 7 दिन का निःशुल्क ट्रायल भी दिया जाएगा ताकि वे सुविधाओं को परख सकें।

संस्थापक का कहना है कि प्लेटफॉर्म “मास्टरी-फर्स्ट” दृष्टिकोण पर आधारित है जिसमें छात्र की दैनिक प्रगति को मापा और विश्लेषित किया जाता है। इसमें 15 वर्षों से अधिक के नीट प्रश्नपत्रों (पीबाई क्यूस) का पैटर्न-आधारित विश्लेषण, असीमित मॉक टेस्ट, त्वरित प्रदर्शन रिपोर्ट, तथा एआईं -आधारित “प्रेप डीएनए प्रणाली जैसी सुविधाएँ शामिल हैं जो विषयवार दक्षता का आकलन करती हैं।

इसके अतिरिक्त मिस्टेकलसिंग इंजिन छात्रों की गलतियों का विश्लेषण कर सुधार रणनीति प्रदान करता है, जबकि आईंवी चैलेंज मोड आपसी प्रतिस्पर्धा के माध्यम से अभ्यास का अवसर देता है।

डॉ. शर्मा का दावा है कि प्लेटफॉर्म को कम इंटरनेट स्पीड और साधारण डिजिटल उपकरणों पर भी सुचारु रूप से चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल सके। आगामी योजनाओं के तहत रैंक प्रेडिक्टर, कॉमोलेज प्रेडिक्टर, ऑफलाइन-फर्स्ट डेस्कटॉप ऐप और क्षेत्रीय भाषा समर्थन जैसी सुविधाएँ भी जोड़ी जाएंगी। हालांकि शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी डिजिटल शिक्षा मंच की प्रभावशीलता का वास्तविक आकलन उसके परीक्षा परिणामों और दीर्घकालिक उपयोग के आधार पर ही किया जा सकता है। कम लागत और डेटा-आधारित मॉडल के चलते माउंटेनगुरु को फिलहाल नीट तैयारी के क्षेत्र में एक उभरते विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Next Story