जम्मू और कश्मीर

Rajouri पुलिस की कार्रवाई: 26 मवेशी मुक्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

Tara Tandi
1 Oct 2025 1:36 PM IST
Rajouri पुलिस की कार्रवाई: 26 मवेशी मुक्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
x
Rajouri राजौरी : जिला राजौरी पुलिस ने चिंगस क्षेत्र में तीन मवेशी तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए 26 मवेशियों को तस्करों से आजाद करवाया, 4 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया, 3 वाहन भी ज़ब्त किए। मिली जानकारी अनुसार राजौरी पुलिस ने चिंगस क्षेत्र में तीन अलग- अलग मामलों में मवेशी तस्करी के प्रयासों को विफल करते हुए 26 मवेशी को तस्करों से आजाद करवाया,, 4 तस्करों को गिरफ्तार किया और 3 वाहनों को ज़ब्त किया है। यह
कार्यवाही पुलिस की सिक्र यता और त्विरत कार्रवाई का परिणाम है।
पहली घटना. ससलकोट क्षेत्र में हुई यहां पुलिस पोस्ट चिंगस की एक टीम ने एक टाटा मोबाइल वाहन नंबर जेके11बी-4669 को रोका, जिसमें बिना अनुमति के 11 मवेशियों को श्रीनगर की ओर ले जाते पाया गया। पुलिस ने वाहन चालक बलबीर कुमार पुत्र मोहिंदर पाल निवासी चिड़की और उसके साथी नियाज़ अहमद पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी नौशेरा को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में एफआईआर नंबर 492/2025, धारा 223 बीएनएस व 11 पीसीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी घटना. केरी क्षेत्र में हुई यहां पर गश्त के दौरान पुलिस ने केरी रोड पर नाका लगाया। इस दौरान दो टाटा मोबाइल वाहन नंबर जेके11बी- 4673 और जेके11ई-0598 को रोका गया, जो अवैध रूप से 15 मवेशियों को बिना अनुमति के ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर तस्करों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तस्करों की पहचान रणजोत सिंह पुत्र दिदार सिंह निवासी नारियां और मुख्तियार अली पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी अनायतपुरा के रूप में हुई है, जिन्हें मौके पर ही गिऱμतार कर लिया गया। इन मामलों में एफआईआर नंबर 493/2025 और 494/2025, धारा 223 बीएनएस व 11 पीसीए अधिनियम के तहत पुलिस थाना राजौरी में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच जारी, पुलिस की सख्ती रंग ला रही है सभी मामलों में पशुओं को सुरिक्षत रेस्क्यू किया गया है और तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को ज़ब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और अवैध पशु तस्करी पर सख्ती से निपटा जाएगा।
Next Story