जम्मू और कश्मीर

Rajouri: राजौरी में ओपीडी सेवाएं ठप्प, मरीजों में चिंता

Admindelhi1
24 March 2026 4:42 PM IST
Rajouri: राजौरी में ओपीडी सेवाएं ठप्प, मरीजों में चिंता
x

राजौरी: राजौरी में दो दिन तक ओपीडी सेवाएं ठप्प रहने वाली हैं जिससे यह मरीजों के लिए बेहद ही चिंता का सबब बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी के नॉन-गजेटेड कर्मचारियों ने मेडिकल एम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले अपनी लंबित मांगों के समर्थन में काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 2.5 दिनों के बकाया वेतन का भुगतान और स्पष्ट सेवा नियमों का गठन शामिल है। कर्मचारियों ने 24 और 25 मार्च को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहने का ऐलान किया जिसके चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं और गंभीर मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं हुआ।

Next Story