जम्मू और कश्मीर

Rajouri: नियंत्रण रेखा के नजदीक मिली अवैध राइफल

Admindelhi1
26 Jan 2026 7:54 PM IST
Rajouri: नियंत्रण रेखा के नजदीक मिली अवैध राइफल
x

राजौरी: जिला राजौरी के सुंदरबनी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब मिनावर तवी के किनारे दादल अंब खोड़ी इलाके से एक जंग लगी ए.के.-47 राइफल बरामद की गई। हथियार दिखाई देने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राइफल को सुरक्षित तरीके से कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में राइफल काफी पुरानी और जंग लगी पाई गई है जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह लंबे समय से तवी में पड़ी थी और हाल में जलस्तर कम होने के कारण बाहर नजर आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने तवी किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी थी पास जाकर देखने पर वह ए.के.-47 राइफल निकली।

उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में जुलाई 2021 में सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी जिसमें 6 आतंकी मारे गए थे और भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हुए थे। पुलिस इस संभावना से इंकार नहीं कर रही कि यह राइफल उसी दौरान तवी में गिरी हो।

पुलिस ने हथियार को फॉरैंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Next Story