जम्मू और कश्मीर

Rajouri: राजौरी में वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Admindelhi1
11 July 2026 4:06 PM IST
Rajouri: राजौरी में वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
x
भालू के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल

राजौरी: राजौरी जिले के दरहाल इलाके के ऊपरी इलाकों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पर भालू ने हमला किया था जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को राजौरी जिले के दरहाल इलाके के ऊपरी इलाकों में भालू के हमले में 68 साल के एक आदमी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मोहम्मद अमीन पुत्र अली मोहम्मद के तौर पर हुई है जो ढोक जंगवाला, पंज काठा का रहने वाला था।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग आदमी दरहाल के ऊपरी इलाकों में था। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

Next Story