जम्मू और कश्मीर

Rajouri: नौशेरा सेक्टर में हादसा, अग्रिम पोस्ट से गिरा जवान

Admindelhi1
4 Sept 2026 1:57 PM IST
Rajouri: नौशेरा सेक्टर में हादसा, अग्रिम पोस्ट से गिरा जवान
x
नौशेरा में पोस्ट से गिरा जवान, इलाज के दौरान मौत

राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 'लाइन ऑफ़ कंट्रोल' (एलओसी) पर स्थित एक फॉरवर्ड पोस्ट से गिरने के बाद सेना के एक जवान की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय लांस नायक रितुक चौधरी पोस्ट से नीचे की ओर एक पहाड़ी ढलान पर गिर गए। उन्होंने बताया कि लांस नायक को तुरंत रुमलीधारा स्थित एमआई रूम ले जाया गया जहाँ पहुँचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव उनके कानूनी वारिसों को सौंप दिया जाएगा। चौधरी गुजरात के तापी जिले के उकलाडा गाँव के रहने वाले थे।

Next Story