- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- कश्मीर घाटी के कई...
जम्मू और कश्मीर
कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में बारिश-बर्फबारी
Tara Tandi
13 March 2024 5:46 PM IST

x
श्रीनगर: कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में अगले 24 घंटों मे हल्की से मध्यम बारिश अथवा हिमापत होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है। वहीं 15 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जबकि अन्य स्थानों पर भी तापमान में मामूली गिरावट आयी। श्रीनगर में रात का तापमान मामूली गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Tagsकश्मीर घाटीकई हिस्सों24 घंटोंबारिश-बर्फबारीKashmir Valleymany parts24 hoursrain-snowfallजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





