जम्मू और कश्मीर

जम्मू से विदेश की उड़ानों की तैयारी पुराने टर्मिनल को लेकर बना प्लान

nidhi
1 Nov 2026 9:47 AM IST
जम्मू से विदेश की उड़ानों की तैयारी पुराने टर्मिनल को लेकर बना प्लान
x
जम्मू एयरपोर्ट प्रबंधन ने की अहम बैठक
जम्मू: जम्मू एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की संभावनाओं पर काम आगे बढ़ा है। शनिवार को एयरपोर्ट निदेशक देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें संभावित हवाई मार्गों, यात्री मांग और जरूरी सुविधाओं पर चर्चा की गई।
योजना के मुताबिक, घरेलू उड़ानों का संचालन नए टर्मिनल भवन में स्थानांतरित होने के बाद मौजूदा टर्मिनल का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए किया जा सकता है। निदेशक ने धार्मिक पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के लिहाज से जम्मू में विदेशी उड़ानों की संभावनाएं बताईं। बैठक में मध्य पूर्व, सऊदी अरब, ब्रिटेन और यूरोप के लिए सेवाओं का सुझाव रखा गया। व्यापार प्रतिनिधियों ने ऐसे मार्ग चुनने पर जोर दिया जो व्यावसायिक रूप से सफल हों और नियमित चलते रहें। उमरा यात्रा और विदेश में पढ़ाई करने वाले यात्रियों की जरूरतों पर भी चर्चा हुई।
Next Story