जम्मू और कश्मीर

पंचतत्व में विलीन कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट, जम्मू के बनतालाब में हुआ अंतिम संस्कार

Rounak Dey
16 Oct 2022 11:40 AM IST
पंचतत्व में विलीन कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट, जम्मू के बनतालाब में हुआ अंतिम संस्कार
x

कश्मीर संभाग के शोपियां में आतंकी गोली का शिकार हुए कश्मीर पंडित पूरण कृष्ण भट्ट का अंतिम संस्कार आज जम्मू के बनतालाब में किया गया। वह शहर जम्मू के मुट्ठी स्थित घर में अपनी पत्नी और दो बच्चे संग रहते थे। तीन दिन पहले ही वह जम्मू से शोपियां अपने सेब के बगीचे की देखरेख के लिए गए थे। शनिवार देर रात पूरण कृष्ण का शव मुट्ठी पहुंचा है।

मानवता और शांति के दुश्मनों ने शनिवार को एक और घर उजाड़ दिया। पूरण भट के दो बच्चे हैं, जिनमें लड़का पांचवीं और लड़की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। पति की हत्या की खबर सुनकर पत्नी और बच्चे सदमे में हैं। मृतक के घर में मौजूद लोगों ने कहा कि लक्षित हत्याएं रोकने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित मर रहे हैं और सरकार सिर्फ ट्वीट कर रही है। अब समय आ गया कि सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे। मृतक के रिश्तेदारों को सांत्वना देने के लिए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, एडीजी पुलिस मुकेश सिंह, डीसी अवनी लवासा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे।

Next Story