- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- सांबा को मात देकर पुंछ...
सांबा को मात देकर पुंछ ने जीती अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता

कठुआ: कठुआ के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंतर-जिला संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 लड़कों के वर्ग में पुंछ ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मुकाबले में पुंछ की टीम ने सांबा को हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सांबा ने उधमपुर को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पुंछ ने मेजबान कठुआ को 2-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में पुंछ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स मुकाबला 2-1 से जीता। इसके बाद डबल्स में 2-0 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उभरती खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।





