जम्मू और कश्मीर

पुलिसकर्मी की हत्या, आतंकियों ने मारी गोली

Nil dhankar
7 Nov 2021 8:52 PM IST
पुलिसकर्मी की हत्या, आतंकियों ने मारी गोली
x
फाइल फोटो 
ब्रेकिंग

श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकियों ने एक पुलिस कर्मी की गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस कर्मी पीसीआर में तैनात था। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले कुलगाम जिले में रविवार शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम 6:25 बजे कु लगाम जिले के नेहामा चौक पर सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन के एक दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका जो सड़क किनारे फट गया। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

Next Story