जम्मू और कश्मीर

कठुआ में आठ जगह थाना दिवस आयोजित, नशे के खिलाफ जनसहयोग पर जोर

Admindelhi1
24 Oct 2026 10:13 AM IST
कठुआ में आठ जगह थाना दिवस आयोजित, नशे के खिलाफ जनसहयोग पर जोर
x
कठुआ पुलिस ने आठ स्थानों पर थाना दिवस के जरिए किया जागरूक

कठुआ: पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत बनाने और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कठुआ पुलिस ने जिले के आठ स्थानों पर थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कानून-व्यवस्था, घरेलू हिंसा, साइबर धोखाधड़ी और नशे की समस्या सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम खरकड़ा-जराई, खानपुर, प्रांजली, बदनौता, शीतल नगर, ददवाढ़ा, बनी और बसंतपुर में संबंधित पुलिस अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। इनमें स्थानीय नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर अपने मुद्दे उठाए।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लोगों की जायज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Next Story